गरियाबंद. मामला शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा ग्राम का है यहां रहने वाला 32 साल के हीरा नागेश ने अपने पड़ोसी युवक खोलबहरा नागेश उम्र 38 वर्ष की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. घटना बुधवार सुबह 6 से 7 बजे की है. इसके पहले एक और पड़ोसी 25 साल नरेंद्र पर भी प्राणघातक हमला किया था,जो किसी तरह जान बचा कर भाग निकला था.
शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि आरोपी की पत्नी घर से भाग गई,जिसको उकसाने का आरोप लगाकर आरोपी ने अपने पड़ोसियों पर हमला किया,आरोपी के हमले से खोलबहरा नागेश नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई. घायल का उपचार मैंनपुर अस्पताल में चल रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है.
50 से ज्यादा जवानों को 7 घंटे करनी पड़ी मशक्कत
वारदात की सूचना लगते ही शोभा पुलिस दल बल के साथ आरोपी को पकड़ने मौके पर पहुंची पर आरोपी अपने आप को स्वयं के मकान में कैद कर लिया. शुरुवात में पुलिस ने आरोपी को हल्के में लिया पकड़ने घर पहुंची तो आरोपी ने गुलेल से हमला किया. कुछ जवान चोटिल भी हुए, काबू में नहीं आते देख मैनपुर पुलिस और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे. आरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए क्वेलू के ऊपर से पुलिस को मिर्ची का धुंआ छोड़ना पड़ा. आरोपी निकलते ही 200 मीटर तक जवानों पर हमला करने दौड़ाता रहा. किसी तरह जवानों ने उस पर काबू पाया और 7 घंटे के मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया.
पत्नी घर छोड़ भाग गई
राज मिस्त्री का काम करने वाला आरोपी नशे का आदि था,कुछ माह तक दवा लेकर पीना छोड़ दिया था,लेकिन मानसिक तनाव में रहता था,फिर से दोबारा शुरू किया तो आक्राकम हो गया,आए दिन घर में झगड़ा करता था. बीती रात भी पत्नी जागेश्वरी के साथ विवाद किया,सुबह होते ही जागेश्वरी पति के उठने से पहले घर छोड़ मायके भाग गई. सुबह उठते ही 6 बजे से आरोपी पत्नी की ढूंढते रहा,पहले नरेंद्र के साथ विवाद किया फिर खोलबहारा पर प्राणघातक हमला कर दिया. सुबह से गांव में लहूलुहान शव के चलते गांव में सनसनी फ़ैल गई. तांडव मचा रहे आरोपी के डर से गांव सहमा रहा.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter