Breaking News

Jabalpur Panagar Theft Case: 45 लाख की नकबजनी का खुलासा, 30 तोला सोना-चांदी बरामद; महिला समेत 3 गिरफ्तार

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में हुई 45 लाख रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी गए 30 तोला सोने और भारी मात्रा में चांदी के जेवर पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केवला-केवलारी गांव के रहने वाले हैं आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पनागर क्षेत्र के ग्राम केवला-केवलारी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा मशरूका यानि 30 तोला सोना और चांदी के आभूषण बरामद कर लिया है।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आशीष चौबे के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, चोरी और एक्सीडेंट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

Check Also

Sawan Barwal ने रचा इतिहास! एशियन गेम्स मैराथन में सिल्वर जीतकर खत्म किया भारत का 44 साल का इंतजार

Sawan Barwal Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में मैराथन धावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *