Breaking News

Raipur Cyber Fraud: BOI के नाम से आया फर्जी APK, 66 साल के बुजुर्ग के खाते-क्रेडिट कार्ड से उड़ाए ₹5.32 लाख

रायपुर. राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी इलाके में साइबर ठगों ने एक बार फिर शातिर तरीके से सीनियर सिटीजन को अपना शिकार बनाया है. टाटीबंद स्थित लोहा कारखाने के मालिक और एमबीए पास युवा सुशील अग्रवाल के पिता साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं. बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) का लोगो लगी एक फर्जी APK फाइल और लुभावने मैसेज के जरिए शातिरों ने बुजुर्ग के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कुल 5 लाख 32 हजार से अधिक की रकम उड़ा ली. इस मामले में थाना आजाद चौक में बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है.

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?
प्रार्थी सुशील अग्रवाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके 66 वर्षीय पिता महेश कुमार अग्रवाल हार्ट पेशेंट हैं और उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है. दिनांक 26 सितंबर की शाम करीब 4:00 बजे उनके पिता के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया. इस आईडी के डिस्प्ले पिक्चर (DP) पर बैंक ऑफ इंडिया का लोगो लगा हुआ था. मैसेज में लिखा था कि यदि आप सीनियर सिटीजन है, तो इस फाइल पर क्लिक करें और सरकारी या बैंक योजनाओं का लाभ उठाएं.

बुजुर्ग पिता सीनियर सिटीजन हैं, इसलिए वे झांसे में आ गए और शाम करीब 5:00 बजे उन्होंने उस लिंक को क्लिक कर दिया. लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो गया और जालसाजों ने रिमोट एक्सेस के जरिए बैंक खातों से खेल शुरू कर दिया.

खाते और क्रेडिट कार्ड से ऐसे निकाले गए पैसे
मोबाइल हैक होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर बुजुर्ग के बैंक खातों से ताबड़तोड़ ट्रांजेक्शन किए गए. बैंक ऑफ इंडिया की जय स्तंभ चौक रायपुर शाखा स्थित सेविंग्स अकाउंट से 5,000-5,000 रुपए के 10 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 50,000 रुपये निकाल लिए गए. इसी सेविंग्स अकाउंट से लिंक बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड के जरिए 9 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 4,82,990 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई. इस प्रकार कुल 5,32,990 रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड किया गया.

ऐसे वापस आई कुछ राशि वापस
परिजनों ने सतर्कता दिखाते हुए घटना के 3 घंटे के भीतर ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर पूरी जानकारी दर्ज करा दी. क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का कंप्लेन नंबर और सेविंग्स बैंक फ्रॉड का कंप्लेन नंबर भी तुरंत प्राप्त कर लिया गया. त्वरित कार्रवाई और समय पर शिकायत करने का फायदा यह हुआ कि क्रेडिट कार्ड से कटे कुल 4,82,990 रुपए में से 1,62,280 रुपए वापस क्रेडिट कार्ड में री-क्रेडिट (प्राप्त) हो चुके हैं. हालांकि, अभी भी कुल 3,70,710 रुपए की राशि वापस नहीं आई है, जिसे लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है.

Check Also

Surajpur Double Murder: मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी; चौथे को उम्रकैद

Breaking News: सूरजपुर. जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *