साय-साय किनारे किए जा रहे छत्तीसगढ़िया भाजपाई, अपनो ने ही निपटाया, चुनाव से पहले पुचकरने की कसरत

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी एक दिवसीय प्रवास के दौरान पार्टी की जहां भी और जितना भी बैठके हुई उनमें छतीसगढियावाद दिखाने की कोशिश के चलते मोर संग चलव जी गीत का रिमिक्स पेश किया गया मूल गीत के शब्दो को बदलते हुए गाया गया अब तक छतीसगढिया लोगो को नजर अंदाज करती आ रही भाजपा को अब छतीसगढिया और छतीसगढियावाद आ रहा है तो राज़्य की जनता को समझ जाना चाहिए कि यह चुनावी साल है!जिस पार्टी में, और उसकी सरकार मे स्थानीय लोगो से लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई हो कि वह दिल्ली से आने वाले हर नेता मंत्री के सामने अपनी उपेक्षा की गुहार लगाते दिखे, हर बार आश्वासन ही मिले, वह पार्टी इस तरह रंग चुनावी साल मे ही बदल सकती है!

सत्ताधारी पार्टी में यही तो होता आ रहा है कि जमीनी और छत्तीसगढ़िया कार्यकर्ता उपेक्षित है! सिर्फ दरी बिछाने या इंतजाम अली की भूमिका निभाने के लिए उन्हेयाद किया जाता है! मलाई खाने के वक्त सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को कही न कही सेट कर दिया जाता है या फिर मंत्रियों के अपने सगे संबधियो को याद कर लिया जाता है!यंहा तक कि बतौर विधायक स्वेच्छानुदान भी अपने लोगों को ही दिए जाते है चाहे वे उसके पात्र हो या न होबीते तीन सालो मे प्रदेश भाजपा की हर छोटी, बड़ी बैठको मे जिलो से आए पार्टी के अधिकतर नेता कुछ अफसरों और सुबोध सिंह का नाम लेकर शिकायत करते रहे है कि प्रदेश में यह धारणा है कि राज्य की सरकार का संचालन भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधि नही बल्कि एक अफसर करते है!

महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी नेताओं की यह शिकायत उन बड़े नेताओं के सामने रहती है, जिन्होंने इन अफसरों को संरक्षण दे रखा है और जिनके रहमो करम पर ये अधिकारी प्रदेश में प्रशासनिक आतंक फैला रहे है! अफसरो की शिकायत करने वाले पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि कुछ मंत्री भी शामिल है, जिन्हे जब चाहे ये एक अफसर अपने केबिन मे बुला लेते है! इन एक अफसर पर पार्टी के बड़े नेताओं का पूरा वरदहस्त है, लिहाजा ऐसा करते समय वे प्रोटोकॉल का पालन भी नही करते है!

भारतीय प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह डॉ रमन सिंह के कार्यकाल मे रहे भरपूर फायदा छत्तीसगढ़ मे मिला मूलत, उत्तरप्रदेश के रहने वाले सुबोध बारे मे यह कहा जाता है कि वे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार है! हालांकि इस बात की पुष्टि अथवा खण्डन आज तक नही हो पाया है!मुख्यमंत्री के औद् योगिक फैसलो पर सुबोध सिंह की राय को महत्व दिया जाता है! सुबोध सिंह सरकार की नीतियों व योजनाओं की समीक्षा करके उसके नफे नुकसान से मुख्यमंत्री को अवगत कराते है! उनका मुख्यमंत्री के जनसंपर्क से कोई लेना देना नही रहताहै! वे पर्दे के पीछे रहकर बेहद खामोशी से अपना काम करते है!

Check Also

अफसर क्यों चलाते हैं सरकार? करेंट लगाने वाले शुभ बोध

छत्तीसगढ़ में जनादेश, राजनीतिक नेतृत्व और नौकरशाही के बीच अधिकारों की खींचतानलोकतंत्र में सरकार जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *