खुले में टॉयलेट करने पर विवाद: सब इंस्पेक्टर बताने वाले युवक को गार्ड ने रोका तो झाड़ा रौब

ग्वालियर। शहर में खुले में टॉयलेट करने पर विवाद का मामला सामने आया है। खुद को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बताने वाले युवक को जब गार्ड ने खुले में टॉयलेट करने से रोका तो उसने विवाद शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

रौब झाड़ते हुए दिखाया अपना आई कार्ड
दरअसल यह वीडियो ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके स्थित बिजली घर का है जहां खुले में टॉयलेट करने से रोकने पर एक युवक का वहां के कर्मचारियों से विवाद हो गया। वीडियो में युवक खुद को सब इंस्पेक्टर बता रहा है जो टॉयलेट करने से रोकने पर भी नहीं मान रहा था। साथ ही खुद को पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ होना बताते हुए धमकी देता दिखाई दे रहा है। युवक ने रौब झाड़ते हुए अपना आई कार्ड भी दिखाया, जिसमें उसका नाम विनोद उपाध्याय लिखा दिखाई दिया।

पुलिस कर्मी रेडियो शाखा में पदस्थ
जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी रेडियो शाखा में पदस्थ है जो न्यायालय में अटैच है। बहरहाल देशभर के शहरों की स्वच्छता रैंकिंग 17 जुलाई को जारी होगी। लेकिन शहर के जिम्मेदार नागरिक ही यदि उसे साफ या व्यवस्थित नहीं रखेंगे तो शहर की रैंकिंग को पलीता लगना तय है।

Check Also

51 दिन की भूख हड़ताल के बाद पटना में बड़ा हल्लाबोल! 5 हजार नल-जल कर्मी CM आवास कूच पर अड़े, पुलिस ने रोका

पटना। ​बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग पांच हजार नल-जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *