बेटे चैतन्य से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल, बेटी-बहू भी साथ: ED ऑफिस के एक कमरे में हैं बंद, शराब घोटाले में हुई है गिरफ्तारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मिलने ED ऑफिस पहुंचे हैं। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद है। 18 जुलाई को शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई थी।

22 जुलाई तक ED ने उन्हें अपनी रिमांड पर लिया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के ED ऑफिस के एक कमरे में चैतन्य को बंद कर रखा गया है। जहां अधिकारी केस से जुड़ी पूछताछ कर रहे हैं। बेटे से मुलाकात के बाद रविवार रात भूपेश बघेल नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Check Also

Raipur Ganesh Jhanki 2026: शाम 6 बजे से नो-एंट्री, शारदा चौक-जायस्तंभ समेत 8 रूट प्रभावित; देखें पूरा डायवर्जन प्लान

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां गणेश उत्सव के समापन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *