Breaking News

मनसा देवी मंदिर हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, जिला प्रशासन ने जारी किए आंकड़े

हरिद्वार. मां मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ (Mansa Devi Temple Stampede) को लेकर अपडेट सामने आया है. जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. वहीं कुल घायलों की संख्या 30 है.

बता दें कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिजली का एक हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरा. तार के जमीन पर गिरने से करंट फैल गया. जिसकी जानकारी लगते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर से उधर भागे. भीड़ अधिक होने की वजह से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई. भीड़ की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हुई थी. 30 लोग घायल हुए थे. अब ये आंकड़ा 8 तक पहुंच गया है.

भगदड़ से डर का माहौल
भगदड़ की जानकारी मिलते आला अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाओ कार्य जारी किया. 30 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज जारी है. फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है, लेकिन भगदड़ को लेकर लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है. रविवार को जिनकी मौत हुई उनमें से 4 यूपी के रहने वाले थे. वहीं एक बिहार और एक श्रद्धालु उत्तराखंड के ही थे.

Check Also

Morena: सबलगढ़ में प्रशासन के दावे फेल, बनवारा और बटेश्वरा घाट पर धड़ल्ले से जारी रेत का अवैध कारोबार

Morena: सबलगढ़ चंबल नदी के बनवारा और बटेश्वरा घाट को बंद कराने के प्रशासनिक दावों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *