ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन जेल से आईं बाहर, NIA कोर्ट ने शर्तों के साथ दी है जमानत

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में GRP द्वारा ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार की गई दो मलयाली ननों को बिलासपुर NIA कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. इसके बाद दोनों नन दुर्ग जेल से बाहर आ गई है. उन्हें लेने के लिए केरल BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, दो नन और केरल कांग्रेस के एक सांसद के साथ एक MLA दुर्ग जेल पहुंचे. वहीं, रिहाई मिलने के बाद केरल कांग्रेस के डेलीगेसट्स ने मिठाई बांटी.

NIA कोर्ट ने दो ननों को दी जमानत
दुर्ग रेल्वे स्टेशन से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार की गई दो मलयाली ननों को बिलासपुर NIA कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. इसके पहले 1 अगस्त 2025 को इस मामले में NIA कोर्ट में सुनवाई हुई थी. यह सुनवाई दोनों ननों की बेल एप्लीकेशन पर हुई थी. जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद आज उन्हें जमानत दी गई है.

कल केरल सांसदों ने की थी ननों में मुलाकात
बता दें कि केरल सांसदों का डेलीगेशन छत्तीसगढ़ पहुंचा था. जहां चार सांसदों ने जेल में बंद ननों से मुलाकात की. इन चार सांसदों में हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी शामिल थे. इसके बाद INC सांसद हिबी ईडन ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि ननों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि गलत कार्रवाई हुई है, केंद्र और राज्य सरकार के दबाव में यह कार्रवाई की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है. 25 जुलाई 2025 को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंवर्जन (धर्मांतरण) की आशंका जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया था. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि दो नन सिस्टर और एक युवक ने छत्तीसगढ़ की तीन आदिवासी युवतियों को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के आगरा ले जा रहे थे, जहां उनके कंवर्जन की योजना थी. इस हंगामे की जानकारी मिलते ही GRP मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो नन और युवक को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.

ननों की गिरफ्तारी से मचा सियासी बवाल
बता दें कि दुर्ग में GRP द्वारा गिरफ्तार की गईं दोनों नन मलयाली हैं. वह ग्रीन गार्डन्स धार्मिक समुदाय की नन हैं. दोनों की गिरफ्तारी को लेकर सियासी बवाल मच गया. इस मामले में केरल के CM पिनाराई विजयन ने दोनों नन की रिहाई के संबंध में PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. वहीं, AICC महासचिव ने वेणुगोपाल ने भी छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को पत्र लिखा था. इसके अलावा 28 जुलाई को लोकसभा के बाहर इसे लेकर UDF के सांसदों ने विरोध किया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा था.

प्रियंका गांधी समेत INDI गठबंधन के सांसदों किया था प्रदर्शन
वहीं इस मामले को लेकर 30 जुलाई 2025 को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन, AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य कांग्रेस सांसदों ने दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर BJP सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था.

Check Also

Mahtari Vandan Yojana: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त, इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

Mahtari Vandan Yojana 30th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *