Breaking News

MP News: भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में इनकम टैक्स विभाग का छापा, साइंस ग्रुप पर भी कार्रवाई, दस्तावेजों की जा रही जांच

MP News: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने मंगलवार को भोपाल, इंदौर और मुंबई समेत 30 ठिकानों पर कार्रवाई की. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड पर टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया. इसके साथ ही इसी ग्रुप के सहयोगी संगठन पर इंदौर में एक्शन जारी है. आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के संबंध में कई दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

आईटी कई लोगों से कर रही पूछताछ
टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई जारी है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की टीम सुबह 5 बजे ही साइंस हाउस पहुंच गई थी. टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज खंगाले. साइंस हाउस के डायरेक्टर जितेंद्र तिवारी और सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, सलाहकार दिनेश बारोलिया और शिखा राजोरिया से पूछताछ की जा रही है.

भोपाल में 6 ठिकानों पर आईटी की कार्रवाई
भोपाल के साइंस हाउस समेत 6 ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है. साइंस हाउस पूरे देश में मेडिकल इक्विपमेंट सप्लाई करता है. कंपनी डायग्नोस्टिक सर्विस भी उपलब्ध कराती है. पैथोलॉजी सेवा के साथ-साथ निजी अस्पताल में सेवाओं से भी जुड़ा हुआ है. सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है.

राजेश गुप्ता के घर पर छापा
इनकम टैक्स विभाग ने राजेश गुप्ता के घर पर छापा मारा है. राजेश गुप्ता पर आयकर से जुड़ी अनियमितता के संबंध में जांच की जा रही है. राजेश, युगांडा में मेडिकल सर्जिकल इक्विपमेंट फैक्ट्री चलाते हैं. उनके भोपाल स्थित गौतम नगर वाले घर पर आयकर की टीम कार्रवाई कर रही है.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *