Breaking News

सत्ता का नशा है क्या नेता जी! बीजेपी विधायक बाबूराम की स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा मारी टक्कर, माफी मांगने की बजाय वसूली का बनाया दबाव, फिर…

शाहजहांपुर. वो कहते हैं न सत्ता का नशा जब किसी के सिर चढ़कर बोलता है तो वो अपने आगे किसी की सुनने को तैयार नहीं होता. ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. भाजपा विधायक बाबूराम पासवान गाड़ी और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई. जिसके बाद विधायक बाबूराम पासवान इस कदर गुस्सा हुए कि हर्जाने के तौर पर गरीब ई-रिक्शा चालक पर 4000 रुपए देने का दबाव बनाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि पूरा मामला तिकुनिया चौराहे का है. जहां लखीमपुर खीरी का छत्रपाल ई-रिक्शा लेकर खड़ा था. इसी दौरान बीजेपी विधायक बाबूराम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को ठोकर मारी. घटना में विधायक की गाड़ी का इंडिकेटर टूट गया. हद तो तब हो गई जब विधायक माफी मांगने की बजाय ई-रिक्शा चालक पर ही बिफर पड़े और 4000 रुपए हर्जाना मांगने लगे. इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने कहा, साहब, गरीब हूं कहा से दूंगा. जिसके बाद विधायक बदसलूकी करने लगे.

वहीं विधायक की बदसलूकी देखकर आसापस के लोग मौके पर पहुंचे और कहा चंदा करके उनका हर्जाना देंगे. उसके बाद भी विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे. विधायक का रवैया देखकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, जिसके बाद विधायक मौके से चले गए. पूरी घटना का किसी ने वीडियो रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Check Also

MP News: दमोह में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, हजारों लोगों से 1100-1100 रुपये लेकर आयोजक फरार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर हजारों लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *