पैसों के लिए बेटे का कत्ल: पिता ने सुपारी देकर कराया मर्डर, ऐसी खुली आरोपी की पोल

मुरादाबाद। शराब की लत में डूब चुके बेटे अनिकेत (28) से व उसकी सौतेली माँ बबली (32) से नजदीकी से परेशान एक पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। मुरादाबाद के रहने वाले बाबूराम ने अपने बेटे अनिकेत के नाम पर 2.10 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बीमा कराया था। आरोप है कि एक स्थानीय वकील आदेश कुमार से सांठगांठ कर पिता ने अपने ही बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

मां ने कराया बेटे का कत्ल
पुलिस के अनुसार, बाबूराम ने साढ़े 3 लाख रुपये की सुपारी देकर अनिकेत की हत्या करवाई। वारदात को प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। जब पुलिस ने पकड़े गए सुपारी किलर्स से पूछताछ की, तो बीमा क्लेम के करोड़ों रुपये के लालच की चौंकाने वाली कहानी सामने आ गई। अरेस्टिंग हुई तो पता चला की युवक के अपनी हम उम्र सौतेली मां से भी अच्छे संबंध थे। पिता के डकैती केस में जेल जाने के बाद दोनों नजदीक आ गए थे।

4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
जांच के बाद पुलिस ने पिता बाबूराम सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बीमा पॉलिसी, भुगतान के लेन-देन और साजिश से जुड़े कई अहम सबूत पुलिस ने बरामद किए हैं।

Check Also

पटना में पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर छात्र, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद

Rahul Gandhi Joins CJP Protest: देश में शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक मामले को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *