कार्रवाई से व्यवस्था सुधरेगी! ट्रेनी महिला सिपाहियों के आरोप के बाद सेनानायक और RTC प्रभारी निलंबित, DIG पर भी चला हंटर

गोरखपुर: गोरखपुर में ट्रेनी महिला सिपाहियों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. जिसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए सेनानायक आनंद कुमार और प्लाटून कमांडर संजय राय पर निलंबन की कार्रवाई की है. गोरखपुर पीटीएस के डीआईजी और प्रधानाचार्य रोहन पी. कनय को प्रतीक्षारत किया है. प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद इन सभी पर कार्रवाई की गई है.

बता दें कि ट्रेनी महिलाओं ने कहा था कि सेंटर में 360 लोगों के रहने का इंतजाम है, लेकिन यहां 600 लड़कियां रह रहीं हैं. पानी पीने के लिए नहीं है. सेंटर में न लाइट और ना ही पंखा है. हम लोग खुले में नहा रहे हैं. आदमी आ जा रहे हैं. हमने जब पीने के लिए पानी मांगी तो अधिकारी ने कहा कि फंड नहीं आया है. औकात नहीं तो हम लोगों को क्यो बुलाया गया. क्या यही योगी जी का डिस्ट्रिक्ट है?

महिला रिक्रूट्स का आरोप था कि ट्रेनिंग सेंटर में किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है. पूरी रात बिजली नहीं थी. यहां पर जनरेटर की भी व्यवस्था नहीं है. जिसके चलते रात भर सभी रिक्रूटर्स को जाग कर बिताना पड़ा. इधर, हंगामे की सूचना मिलते ही ट्रेनिंग स्कूल के ट्रेनर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Check Also

‘उंगली पकड़कर आए और अब गला दबाने लगे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मुगलों-अंग्रेजों ने भारत को तबाह कर दिया

सीतापुर। जिले के तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज आश्रम में सीएम योगी ने जनसमूह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *