नशे मे तल्ली हुए हेड मास्टर : स्कूल परिसर मे ही करने लगे लोटम लोट, विडियो वायरल

सूरजपुर: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामानुजनगर ब्लॉक के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का कथित तौर पर नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल
वायरल वीडियो में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह कथित रूप से शराब के नशे में जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गाली-गलौज किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और शिक्षक के आचरण पर सवाल उठ रहे हैं।

कार्रवाई की उठी मांग
ग्रामीणों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Check Also

अपोलो लापरवाही: अपोलो अस्पताल की कथित लापरवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट मरीज को एयरलिफ्ट करने के दौरान कथित लापरवाही का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *