Mahasamund News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी बरामद, कीमत करीब 90 लाख रुपये; 3 लाख नकद भी जब्त

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चांदी के अवैध परिवहन के मामले में महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन 52 किलो चांदी बरामद की है। वाहन जांच के दौरान बसना पुलिस ने पलसापाली चेकपोस्ट पर गुरुवार को तकरीबन 90 लाख रुपए से ज्यादा की चांदी को जब्त करते हुए इसकी जानकारी जीएसटी विभाग को भी भेजी है।

90 लाख रुपये आंकी गई कीमत
जानकारी के अनुसार वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार क्रमांक सीजी 23 क्यू 9222 से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, छह चांदी जैसी सिल्लियां और नकदी बरामद की। बरामद चांदी का कुल वजन 52 किलो 528 ग्राम (रैपर सहित) बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपए है। प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शोक व्यक्त करते हुए स्व. तिवारी को श्रद्धांजलि दी।

अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्त निगरानी
पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी, संदिग्ध नकदी तथा बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन की मिली जानकारी के आधार पर गुरुवार को थाना बसना पुलिस की टीम पलसापाली अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन जांच के दौरान छह बैग मिले
कार में उमेश कंसारी, उम्र 45 वर्ष, निवासी गोबरानवापारा जिला रायपुर तथा रोशन कुमार साहू, उम्र 40. वर्ष, निवासी बेलटूकरी थाना राजिम जिला गरियाबंद सवार थे। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और सीट में रखे छह काले रंग के बैग पुलिस को मिले। बैगों की जांच करने पर प्लास्टिक के डिब्बों में अलग-अलग प्रकार के चांदी जैसे आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और सिल्लियां रखी मिलीं। इनमें पायल, बिछिया, अंगूठी, चैन, कड़ा, बेसलेट, करधन सहित अन्य आभूषण शामिल थे। इसके अलावा नकदी रकम भी बरामद हुई।

बिल और ई-वे बिल मांगने पर नहीं दिखा सके दस्तावेज
दोनों व्यक्तियों से बरामद सामग्री के वैध स्वामित्व तथा उसके क्रय-विक्रय से संबंधित जीएसटी बिल, ई-वे बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति मौके पर इन सामग्रियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके बाद पुलिस ने बरामद संपत्ति के चोरी अथवा अवैध परिवहन से संबंधित होने के संदेह में कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक संबंधित व्यक्तियों ने लिखित रूप से किसी प्रकार के कागजात उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी। पुलिस ने बरामद चांदी जैसी सामग्री के संबंध में आयुक्त, जीएसटी विभाग, छत्तीसगढ़ को भी सूचना भेजी है।

Check Also

Bilaspur High Court News: पैसे के विवाद में हत्या के आरोपी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 10 साल की सजा घटाकर जेल में बिताई अवधि तक सीमित की

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बांस के डंडे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *