SECL खदान में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के एसईसीएल (SECL) की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान के भीतर हाइड्रोलिक मशीन में काम के दौरान सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त खदान के अंदर हाइड्रोलिक मशीन में छह मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद कर्मी सहम गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक की पहचान संजय कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वाड्रफ नगर का रहने वाला था। संजय चार बहनों में इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद परिजनों और मजदूरों में आक्रोश है। नीलकंठ कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की कर रहे हैं। दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि नीलकंठ कंपनी में हुए हादसे में एक कर्मी की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

डिप्टी कलेक्टर पति पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, 2–3 करोड़ रुपये और लग्जरी कार मांगने का आरोप

Wife’s Dowry Allegations: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *