आदिवासी युवती को बहला फुसलाकर ले गया, शादी-धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, आरोपी शकील गिरफ्तार

आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले में एक आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शकील शाह को शाजापुर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।

यह मामला आलीराजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी शकील शाह पर 18 वर्षीय आदिवासी युवती से छेड़छाड़, शादी के लिए दबाव बनाने और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि करीब छह माह पहले मजदूरी के दौरान आरोपी की युवती से पहचान हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार युवती पर दबाव बनाता रहा।

30 मई को युवती की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था और आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उसे न्यायालय से जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी फिर आलीराजपुर पहुंचा और युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष सर्चिंग अभियान शुरू किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस राजस्थान के अजमेर, उज्जैन और शाजापुर तक पहुंची।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवती को विभिन्न स्थानों पर लेकर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने शाजापुर में दबिश देकर आरोपी शकील शाह को गिरफ्तार कर लिया और युवती को बरामद कर वापस आलीराजपुर लाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

Check Also

VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव किए गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *