Breaking News

शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं: 15 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थी, आयुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल होने के बावजूद नौकरी से वंचित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। पिछले 15 दिनों से लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर डेरा डालकर नियुक्ति की मांग कर रहे इन अभ्यर्थियों से मंगलवार रात लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने करीब रात 8:30 बजे जमीन पर बैठकर बातचीत की। आयुक्त गेट के सामने ही जमीन पर बैठ गए और एक-एक कर अभ्यर्थियों की बात सुनी। करीब एक हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं जो परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद आवेदन की अंतिम तिथि तक उनके पास डीएलएड की डिग्री पूरी नहीं थी।

इसको लेकर नियुक्ति से बाहर हो गए हैं। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आयुक्त ने साफ कहा कि फिलहाल मामला कोर्ट में है, नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई संभव है और यदि फैसला अभ्यर्थियों के पक्ष में आता है तो सेवा में लेने की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए प्रदर्शनकारी युवाओं और खासकर छात्राओं को रात में खुले में नहीं रुकने और घर जाने की समझाइश भी दी।

उम्मीदवारों के मुताबिक, वर्ष 2025 में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के 13,089 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आवेदन के दौरान रिजल्ट जारी होने तक संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता होने की बात कही गई थी। हालांकि, अंतिम परिणाम जारी होने के बाद चयन अधिकारियों ने शैक्षणिक योग्यता की कट ऑफ डेट 25 अगस्त 2025 तय कर दी।

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *