खुशियों के बीच मातम का शोरः शादी के लिए खरीदी कर लौट रहे थे लोग, रास्ते में 2 को निगल गई मौत, 8 गंभीर घायल

फतेहपुर. रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 8 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग शादी कार्यक्रम के लिए ई-रिक्शा से मवई बाजार से कपड़ों की खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. उसके बाद तारों के बंडल से लदा ट्रेलर ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया. हादसा होता देख लोगों की रूह कांप उठी. हादसे के तुरंत बाद आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला.

हादसे में रामनरेश चौहान और उनकी पत्नी सोमवती की मौके पर ही जान चली गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज जारी है. पुलिस ने मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है.

Check Also

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला? पूर्व CDS ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का सच

India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्‍मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने बदला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *