राम नाम पर सियासत! मायावती ने राम मंदिर में चढ़ावे चोरी पर दिया बड़ा बयान, जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा?

लखनऊ. राम मंदिर चढ़ावा में हुए गबन को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे को सरकार और उसके सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. इन सबके बीच बसपा सुप्रीमो का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन और हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आए दिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय. ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं.

आगे मायावती ने कहा कि अब यहां मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहां व्यवस्था है तो उनका यहां अयोध्या में भी अनुशरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा.

आगे मायावती ने ये भी कहा कि इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बीएसपी की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील.

Check Also

खाना टेस्टी नहीं बना तो IPL क्रिकेटर पर कुक को पीटने का आरोप! शंशाक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR दर्ज

Bhopal Crime News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *