Breaking News

Kishanganj Viral Video: युवती से सड़क पर बदसलूकी का VIDEO वायरल, 5 आरोपी चिन्हित; एक गिरफ्तार

Kishanganj News: बिहार के जमुई बदसलूकी हत्याकांड का मामला अभी थमा नहीं, कि किशनगंज से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. किशनगंज का भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो करीब पांच-छह महीने पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने वीडियो के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, एक आरोपी भी गिरफ्तार हो चुका है. बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. जानें पूरा मामला.

पहले जमुई, फिर समस्तीपुर और अब किशनगंज से युवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. जो दिघलबैंक थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई.

क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक युवती के साथ बदसलूकी कर रहे और दूसरे धर्म के साथ कथित संबंध को लेकर सवाल कर रहे. इस दौरान कुछ लड़के युवती को जकड़कर पकड़ लेते हैं और उसे गुहार लगाने के बाद भी नहीं छोड़ रहे. वहीं, जिस युवक के साथ युवती घूमने गई थी. वह बाइक पर बैठा ही रह गया.

5 आरोपियों की हुई पहचान
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान की है. जिसमें अफसर उर्फ हाथी, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद शामिल हैं. इसके साथ ही किशनगंज एसपी ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक केवल एक आरोपी शहजाद को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया है.

5-6 महीने पुराना बताया जा रहा है वीडियो
इस मामले में एक और जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार मामला करीब 5-6 महीने का है और इसकी जानकारी गांव वालों को हो गई थी. पहले गांव वालों ने मिलकर इस मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया था, लेकिन जब मामला नहीं सुलझा, तो पुलिस तक पहुंच गया.

लगातार घटनाओं से मचा हड़कंप
बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की वजह से हड़कंप मच गया. क्योंकि पहले जमुई, फिर समस्तीपुर और अब किशनगंज से बदसलूकी का मामला सामने आया है. फिलहाल, पुलिस वीडियो में दिख रहे सभी लोगों के भूमिका की जांच कर रही है.

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *