Breaking News

कौन हैं सीमा चौधरी? PCS अधिकारी पर मां ने ही लगाए काली कमाई के गंभीर आरोप

Mother Alleges Black Money Scam: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तैनात PCS अधिकारी सीमा चौधरी का मां ने ही काली कमाई का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी सीमा चौधरी अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए उनके नाम के बैंक खाते का इस्तेमाल किया है. इतना ही नहीं, मां ने बेटी पर भू-माफिया के साथ मिलकर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, सीमा चौधरी की मां मुनेश रानी यूपी के सहारनपुर में रहती हैं. उन्होंने सहारनपुर के थाना सरसावा में 30 जून को अपनी ही बेटी सीमा चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिसमें सीमा चौधरी के साथ ही संजीव कुमार, गंभीर, राजेंद्र राणा और नरेश कुमार का नाम शामिल है.

खाते में जमा कराए 15 लाख रुपए
मुनेश रानी ने शिकायत में बताया कि इसके लिए कई बार थाने में भी शिकायत दी, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई. शिकायत के बाद जांच कराई गई, जब जांच में सही पाया गया तो एफआईआर दर्ज की गई. एफआईआर के अनुसार, गाजियाबाद के आईसीआईसीआई बैंक में सीमा चौधरी ने मां के नाम पर अकाउंट खुलवाया, जिसका संचालन खुद करती थी. इसी बीच एक दिन खाते में 15 लाख रुपए जमा होने का मैसेज आया, तो इसकी शिकायत पुलिस से की.

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम अब बैंक खातों में हुए लेनदेन, कथित फर्जी दस्तावेज, जमीन से जुड़े कागजों और सभी आरोपी की जांच में जुट गई है. शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. यह तो जांच के बाद ही पता चलेगी.

Check Also

Gwalior News: कलेक्टर रुचिका चौहान का बड़ा एक्शन, एक साथ 19 पटवारी सस्पेंड! फार्मर रजिस्ट्री से CM हेल्पलाइन तक लापरवाही पर गिरी गाज

Gwalior Patwari Suspended: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *