16 दिन पहले जिसे नशेड़ी बोलकर ठुकराया, अब उसी के साथ लिए 7 फेरे, मुस्कान ने बदली कहानी

Rejected Groom Marries Same Bride: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को दुल्हन ने मंडप में शादी करने से इनकार कर दिया था. दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा शराब के नशे में था. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. जिस दुल्हन ने नशे में होने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया था. अब उसी ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई है. अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है. दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है.

दरअसल, दोनों की शादी 23 जून को होनी थी, लेकिन इस दौरान दुल्हन को दूल्हे को लेकर गलतफहमी हो गई और फिर उसने शादी से इनकार कर दिया. यह पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव का है. जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. दुल्हन मुस्कान का कहना है कि शादी वाले दिन जो कुछ हुआ, वह एक साजिश का हिस्सा था. संपर्क में रहने के दौरान गलतफहमियां दूर हुईं, जिसके बाद एक साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया. जो भी हुआ, वह एक हादसा था.

कोल्ड ड्रिंक में किसी ने मिलाई थी शराब
दूल्हे ने बताया कि वह कभी शराब नहीं पी. शादी के दिन किसी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इस दौरान लोगों को लगा कि दूल्हा नशे में और इसी गलतफहमी की वजह से शादी से मना कर दिया, लेकिन अब दोनों के बीच गलफहमियां दूर हो गई है.

9 जुलाई को मंदिर से की शादी
गुरुवार यानी 9 जुलाई को मुस्कान दोपहर करीब 2 बजे निकली और सीधे होने वाले दूल्हे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गई और वहां पर गांव में ही मनका दाई मंदिर में दोनों ने शादी कर ली. इस दौरान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई. इस दौरान मुस्कान ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है. फिलहाल, दोनों शादी करने के बाद खुशी-खुशी अपने घर चले गए हैं.

Check Also

गढ़चिरौली में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, तीन की हालत गंभीर, इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से भेजा नागपुर

CG News: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के शासकीय कन्या छात्रावास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *