Breaking News

Shoaib Dhebar Farar: 25 करोड़ रंगदारी केस में पुलिस की दबिश से पहले फरार हुआ आरोपी, सूचना लीक होने की जांच

Shoaib Dhebar Farar: रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले मेंबड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, पुलिस आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में तेजी से जुटी हुई है. बुधवार को रायपुर पुलिस ने उसकी पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने, बैरन बाजार के पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल गया था.

पुलिस विभाग से लीक हुई जानकारी ?
शोएब के फरार होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. खबर आ रही है कि, पुलिस ने अपने ही एक आरक्षक पर कार्रवाई की है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी पर विभाग द्वारा लाइन अटैच कर दिया गया है. पुलिस इस मामले को लेकर तेजी से कार्रवाई कर रही है. शिवम पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है

दूसरे राज्य में जांच शुरू
रायपुर पुलिस को अब शोएब के दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है. टीमें दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों को लेकर जानकारी जुटा रही हैं.

बताते चलें कि, कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने शोएब की तलाशी में तेजी से जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को वाट्सऐप के जरिए 25 करोड़ रुपए देने की धमकी दी गई थी. जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, बाद में छोड़ना पड़ा था.

Check Also

Raigarh Crime: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण! आंखों पर पट्टी बांधकर ₹1 लाख UPI से ट्रांसफर, 24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *