आशियाने पर गिरी आकाशीय बिजली, हजारों किमी का सफर तय कर पहुंचे 6 साइबेरियन पक्षियों की मौत…

कोरबा। कोरबा जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. इन विदेशी पक्षियों को शुभ मानने वाले ग्रामीणों में घटना के बाद से दहशत का मौहाल है.

कोरबा जिले के करतला वनमण्डल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर गांव में हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय कर साइबेरियाई पक्षी अपना आशियाना बनाते हैं. बरसात के दौरान गांव में रहने वाले ये साइबेरियाई पक्षी अपना परिवार बढ़ाते हैं. बच्चों के पंखों में ताकत आने के बाद फिर से अपने घर की ओर उड़ान भरते हैं.

इन पक्षियों का आना ग्रामीण शुभ मानते हैं. उनका मानना है कि इन पक्षियों के आने से गांव में खुशहाली और अच्छा मौसम आता है। लेकिन यह साल इन पक्षी समूह में से चंद पक्षियों के लिए अच्छा नहीं रहा. गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान इमली के पेड़ पर बिजली गिरने से उसमें बसेरा बनाए छह पक्षियों की मौत हो गई.

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं ग्रामीण इस बात से अचंभित हैं कि गांव में तड़ित चालक लगे होने के बाद भी कैसे पेड़ पर बिजली गिर गई. वे तड़ित चालक की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में इस तरह की दुर्घटना न हो.

Check Also

गंगरेल बांध में मिली भगवान नेमीनाथ की 37 साल पुरानी मूर्ति, जैन समाज ने मूर्ति को रखा सुरक्षित

धमतरी : जिले के गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास भगवान नेमीनाथ की मूर्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *