तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर पेंच! विजय के पास केवल 116 विधायकों का समर्थन, शपथ ग्रहण कार्यक्रम कैंस‍िल

Tamil Nadu Govt Formation News: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर फंसा पेंच सुलझता दिखाई नहीं दे रहा है. टीवीके प्रमुख विजय दो तीन बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं. इसके बाद भी शपथ ग्रहण को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. बीते दिन यानी कि 8 मई शुक्रवार को यह तय हो गया था कि व‍िजय 9 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे. लेकिन इससे पहले ही दो विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया. जिसके कारण विजय का शपथ ग्रहण समारोह कैंसिल कर द‍िया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक बहुमत का आंकड़ा न होने के कारण आज होने वाला विजय का शपथ समारोह कैंसिल हो गया है. विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थलापति विजय की टीवीके बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिश कर रही है

किन लोगों का मिला था समर्थन?
दरअसल, विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) के 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. IUML और VCK ने अब तक समर्थन पत्र नहीं दिया है. दोनों के पास 2-2 विधायक हैं. विजय को भी बहुमत के लिए महज 2 विधायक और चाहिए. राज्यपाल की तरफ से पहले ही कह द‍िया गया है कि वह राज्‍य में पूर्ण बहुमत की सरकार चाहते हैं. यही वजह है कि जब 118 विधायकों का समर्थन होगा तभी सरकार बनाने का न्यौता दिया जाएगा.

ऐलान के बाद भी नहीं दिया समर्थन पत्र
VCK चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि वे व‍िजय और टीवीके को समर्थन दे रहे हैं. हालांकि रात तक उनकी तरफ से समर्थन पत्र राज्यपाल को नहीं द‍िया गया. यही वजह है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम कैंसिल कर द‍िया है.

टीटीवी का बड़ा खुलासा
एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने इस बात से इनकार किया कि उनकी पार्टी ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि वह एनडीए के साथ हैं. विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने 108 सीटें जीतीं लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम रह गईं. चुनाव नतीजों के 5 दिन बाद भी व‍िजय अब तक बहुमत नहीं जुटा पाए हैं.

TVK समर्थकों ने किया प्रदर्शन
तमिलनाडु में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों में टीवीके का प्रदर्शन भी जारी है. राजनीतिक गलियारों में इस तरह की भी चर्चाएं हैं कि DMK और AIADMK में गठबंधन हो सकता है. इसी को लेकर टीवीके विरोध कर रही है. TVK ने कहा कि अगर दोनों पार्टियों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, तो उसके सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे.

Check Also

MPPSC ने पहली बार जारी की 1220 पदों के चयन की लिस्ट, मेडिकल अधिकारियों का सबसे बड़ा रिजल्ट

MPPSC Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर सबसे बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *