हिंदू नेता को गर्दन काटने की धमकीः सुफियान अंसारी ने सोशल मीडिया पर लिखा- इसकी गर्दन कौन उड़ाएगा

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक को गर्दन काटने की सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया के धोबीघाट पर दिए बयान के वीडियो पर धमकी मिली थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बता दें कि सुफियान अंसारी नामक युवक ने इंस्टाग्राम कमेंट में “इसकी गर्दन कौन उड़ाएगा” लिखा था। मामले में हिंदू संगठन की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विवाद की वजह
दरअसल शहर के धोबी घाट मैदान को कर्बला मैदान लिखे जाने पर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। नगर निगम ने तीन दिवसीय मेले की अनुमति पत्र में मैदान का नाम कर्बला मैदान लिखा गया था, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है, क्योंकि वे इस जगह को हनुमान चौक धोबी घाट मैदान मानते हैं। हिंदूवादी संगठन इस बात से नाराज थे कि नगर निगम प्रशासन द्वारा कर्बला मैदान के नाम से अनुमति दी गई है, जबकि वहां एक हनुमान मंदिर भी है।

Check Also

Damoh: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गले में प्याज-चीनी की माला पहनकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Damoh: केंद्र सरकार की नीतियों और दिनों दिन बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *