‘हम वो नहीं जो…’, सपा चीफ अखिलेश यादव ने स्टालिन और ममता की फोटो शेयर कर किस पर साधा निशाना?

Akhilesh Yadav political attack: देश के 2 राज्य पश्‍च‍िम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. दोनों ही राज्यों में मौजूदा सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इन सब के बीच बीते द‍िनों अखिलेश यादव ने बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. इन सब के बीच उन्‍होंने एम के स्टालिन और ममता बनर्जी के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है.

तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके स्टालिन संग तस्वीर साझा की है. इसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें.’

अखिलेश यादव का यह तंज कांग्रेस के लिए माना जा रहा है. इसके पीछे के कई कारण हैं, इनमें से सबसे बड़ा कारण कांग्रेस का टीवीके को समर्थन देना माना जा रहा है. बंगाल में भी कांग्रेस ज्यादा सीट तो नहीं जीत पाई लेकिन कई सीटों पर वोट काटने का काम किया है, जिसके कारण टीएमसी को नुकसान हुआ है. यही वजह है कि अखिलेश का यह पोस्ट कांग्रेस के लिए माना जा रहा है.

कांग्रेस ने छोड़ा डीएमके का साथ
कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि नतीजों के बाद कांग्रेस ने पाला बदल लिया. यही वजह है कि कांग्रेस की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि आलाकमान का कहना है कि उन्‍होंने प्रदेश कांग्रेस को फैसला लेने के लिए कहा था. टीवीके के साथ जाने का फैसला प्रदेश इकाई की तरफ से ही लिया गया है.

तमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस
तमिलनाडु में भले ही टीवीके को कांग्रेस का समर्थन मिल गया हो, लेकिन सरकार बनाने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. बहुमत के लिए जितनी संख्या चाहिए है, वह अब तक पूरी नहीं हो सकी है. यही कारण है कि आज राज्य में तीन राजनीतिक दलों की बड़ी बैठक होने वाली हैं, इसके बाद ही सरकार का सस्पेंस खत्म होगा.

Check Also

MPPSC ने पहली बार जारी की 1220 पदों के चयन की लिस्ट, मेडिकल अधिकारियों का सबसे बड़ा रिजल्ट

MPPSC Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर सबसे बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *