शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ महिलाओं को गुस्सा फूटाः रैली निकाल नारे लगाते हुए CM के नाम सौंपा ज्ञापन

कटनी (ढीमरखेड़ा)। जिले की ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत महनेर गांव में शराब की अवैध बिक्री और पैकारियों के खिलाफ महिलाओं और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन खराब होते माहौल और नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

क्षेत्र की नारी करे पुकार, अवैध शराब की पैकारी बंद करे सरकार
ग्रामीणों और महिलाओं ने गांव में रैली निकाली और “क्षेत्र की नारी करे पुकार, अवैध शराब की पैकारी बंद करे सरकार” जैसे नारों से पूरा इलाका गुंजायमान कर दिया। रैली के रूप में उमरिया पान पुलिस थाना पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव तथा आसपास चल रही गांजा व अवैध शराब की पैकारियों को तुरंत बंद कराने की मांग की।

विधायक के पत्र के बाद बढ़ा विरोध
दरअसल बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने हाल ही में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को पत्र लिखकर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के उमरिया पान थाना, ढीमरखेड़ा थाना और सिलौंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। विधायक के इस पत्र के बाद से ही पूरे क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं।

सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि अवैध शराब व नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

PM Modi Gen-Z Dialogue: ‘नमो फॉर विकसित भारत’ में युवाओं से पीएम मोदी का सीधा संवाद, 6 हजार से ज्यादा Gen-Z ने लिया हिस्सा

PM Modi Gen-Z Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बड़ोदरा दौरे पर हैं. बड़ोदरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *