बेखौफ बदमाश : डीडी नगर क्षेत्र की बस्ती में युवक पर खुलेआम चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. डीडी नगर थाना क्षेत्र की बस्ती में हुई खुलेआम चाकूबाजी देखकर लग रहा है कि आरोपियों में पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ नहीं है. चाकूबाजी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कई लड़के दिख रहे हैं. इनमें एक-दो लड़के के नाबालिग होने की भी संभावना है.

घटना डंगनिया सुंदर नगर स्थित श्रीराम हॉस्पिटल के पीछे की बस्ती की बताई जा रही है. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक खून से लथपथ दिखाई दे रहा है.

लहूलुहान होकर गिर पड़ा युवक
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सावन यादव उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सावन बुधवार शाम करीब 5 बजे वह डंगनिया सुंदर नगर क्षेत्र में मौजूद था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल युवक का बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है.

Check Also

गंगरेल बांध में मिली भगवान नेमीनाथ की 37 साल पुरानी मूर्ति, जैन समाज ने मूर्ति को रखा सुरक्षित

धमतरी : जिले के गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास भगवान नेमीनाथ की मूर्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *