शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल मे गंभीर हालत मे भर्ती

रायपुर : खरोरा थाना क्षेत्र के मंधाईपुर गांव में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जीवन लाल यादव उर्फ नंदू पर आरोपी अरुण सायतोडे ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नंदू के सीने में कई वार किए गए, जिसके कारण अंदरूनी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज खरोरा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण सायतोडे ने पहले नंदू के बड़े भाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसने कथित तौर पर बड़े भाई का चेन से गला घोंटने की कोशिश भी की थी। इसके अगले दिन वह नंदू को तलाशते हुए पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर मामले में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी अरुण सायतोडे अभी फरार है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Check Also

अंबिकापुर में ₹2.39 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला, मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार

Ambikapur: करीब 2 करोड़ 39 लाख 98 हजार 700 रुपये के कथित लेनदेन और धोखाधड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *