Breaking News

RAIPUR BREAKING: रायपुर में पकड़ी गईं दो रशियन युवतियां

रायपुर। रायपुर में विदेशी नागरिकों को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। तेलीबांधा पुलिस ने दो रशियन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियां बिना वैध वीजा के रायपुर में रह रही थीं।

गिरफ्तार युवतियों के नाम दिनोरा और सारा बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया कि इनके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। वर्ष 2026 में भी दोनों पर कानूनी कार्रवाई हुई थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेशी युवतियां बिना जरूरी दस्तावेजों के इलाके में रह रही हैं। इसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे कब से रायपुर में रह रही थीं और यहां आने का उद्देश्य क्या था।

Check Also

CG News: ऑफिस के काम में देरी हुई तो कलेक्टर ने खुद पर लगाया जुर्माना, मुंगेली में मिसाल बनी पहल

CG News Mungeli Collector: आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *