CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 मार्च को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन करने जा रहे हैं. फेडरेशन का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर शासन ध्यान नहीं दे रहा है. जुलाई 2016 से ही डीए का एरियर्स बकाया है. इसे जीपीएफ खाते में जमा कराने की मांग की जा रही है.
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांगें
- फेडरेशन ने 8, 16, 24 और 32 वर्ष में चार स्तरीय समयमान वेतनमान और अर्जित अवकाश के नगदीकरण की सीमा बढ़ाकर 300 दिन करने की मांग की है.
- इसके अलावा पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, शिक्षकों की पहली नियुक्ति तिथि से सेवा गणना.
- सहायक शिक्षकों व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान,
- अनुकंपा नियुक्ति पर 10% सीमा खत्म करने,
- पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन,
- सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, संविदा व दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग भी उठाई गई है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter