SRK-सलमान और रजनीकांत भी पीछे, ये है ₹100 करोड़ वाली 20 हिट फिल्में देने वाला एक्टर

शाहरुख खान- सलमान खान और रजनीकांत जैसे अभिनेताओं को भारतीय सिनेमा का दिग्गज माना जाता है. इनकी कई फिल्मों ने 500 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है लेकिन क्या आप एक ऐसे अभिनेता को जानते हैं जिसकी 20 फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इस एक्टर की पिछली हिट साल 2021 में आई थी, और तबसे आई हर फिल्म फ्लॉप या डिजास्टर ही रही है. अब तो आप समझ ही गए होंगे, अगर नहीं तो चलिए हम बताते है.

100 करोड़ के क्लब की शुरुआत
बॉलीवुड में 100 करोड़ के क्लब की शुरुआत साल 2008 में आई आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से हुई थी, केवल भारत में 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली ये पहली फिल्म थी. तब से लेकर अब करीब 150 फिल्मे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. कई एक्टर्स की कई फिल्में इस 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं, जो उनकी निरंतर सफलता का प्रमाण देती हैं. लेकिन वो अभिनेता कौन है जिसकी 20 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.

कौन है ये अभिनेता
दरअसल इस अभिनेता का नाम है अक्षय कुमार. अब हाल ही ‘भूत बंगला’ भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी वाली ‘भूत बंगला’ ने देशभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह अब अक्षय कुमार के खाते में 20 ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने देसी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ या इससे अधिक की कमाई की है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान है जिनकी 18 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल है.

पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप
इसमें कोई शक नहीं है कि अक्षय की पिछली कुछ फिल्मे बुरी तरह से फ्लॉप रही, लेकिन 2025 में अक्षय ने ‘केसरी 2’, ‘हाउसफुल 5’, ‘जॉली एलएलबी 3’ और अब ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्में दी हैं, जो 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर गईं और सफल रहीं. कोविड के बाद आई अक्षय की 6 फिल्में 100 करोड़े के क्लब में शामिल हो चुकी है.

Check Also

आशा ताई के बहाने

हिंदी फिल्मे हो और नाच गाना न हो तो कम से कम गुजरे जमाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *