विराट कोहली से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, रातों-रात कैसे कम हुए करोड़ों Instagram Followers? वजह हैरान कर देगी

Celebrity Instagram Followers Drop: इंस्टाग्राम ने आज रात एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे आम यूजर्स के साथ-साथ बड़े-बड़े स्टार्स भी हैरान हैं. इंस्टाग्राम के इस फैसले से लाखों की संख्या में इंस्टाग्राम अकाउंट्स बिना किसी नोटिफिकेशन के डिलीट कर दिए गए हैं. वहीं इस निर्णय से सेलिब्रिटीज़ समेत कई लोगों के फॉलोअर्स में अचानक कमी देखी गई. मेटा कंपनी ने कल रात अहम फैसला लेते हुए सालों से बंद पड़े और फेक अकाउंट्स को बैन कर दिया है.

सेलिब्रिटीज़ के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हुए कम
बता दें कि आज रात आम यूजर्स के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अमेरिकी सेलिब्रिटी काइली जेनर समेत कई दिग्गज हस्तियों के फॉलोअर्स अचानक कम हो गए हैं.

इंस्टाग्राम से अचानक फॉलोअर्स क्यों कम हुए?
शुरुआत में जब सबने देखा कि अचानक फॉलोअर्स की संख्या में कमी आई है, तो उन्हें लगा कि यह कोई तकनीकी समस्या हो सकती है. लेकिन जब यह अफवाह खत्म हुई, तो पता चला कि मेटा ने अपनी ऑथेंटिसिटी ड्राइव के चलते फेक अकाउंट्स, इनएक्टिव अकाउंट्स और बॉट्स को हटा दिया है.

विराट कोहली के 20 लाख फॉलोअर्स घटे
लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 20 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं. इसी तरह मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या में भी बड़ी गिरावट देखी गई है.

प्रियंका चोपड़ा के 11 लाख फॉलोअर्स कम हुए
आंकड़ों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स पहले लगभग 9.45 करोड़ थे, जो अब घटकर करीब 9.34 करोड़ रह गए हैं. उनके अकाउंट से लगभग 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हुए हैं, जिन्हें मेटा ने ‘फेक’ मानकर हटा दिया है.

इंस्टाग्राम के करोड़ों फॉलोअर्स कम हुए
के-पॉप इंडस्ट्री (K-Pop Industry) के चाहने वालों को भी फॉलोअर्स की इस बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BTS के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लगभग 70 लाख और ब्लैकपिंक (BLACKPINK) के अकाउंट से करीब 1 करोड़ फॉलोअर्स कम हो गए हैं. हैरानी की बात तो यह है कि खुद इंस्टाग्राम के अपने ऑफिशियल अकाउंट से भी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स घट चुके हैं.

Check Also

सड़क पर दौड़ी मौत: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर की मौत

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *