Breaking News

बिलासपुर पुलिस को मिलीं 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियां: हादसे और अपराध पर मिलेगा तेज रिस्पॉन्स

बिलासपुर जिले में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को सेवा में शामिल किया गया है। आधुनिक तकनीक और लाइव सीसीटीवी कैमरों से लैस ये वाहन सड़क हादसे, ट्रैफिक जाम, चोरी-लूट, महिला अपराध और आगजनी जैसी घटनाओं में तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नई डायल-112 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक ऑनलाइन जुड़े। वहीं कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक दिलीप लहरिया, विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

बड़े थानों को मिले अतिरिक्त वाहन
नई डायल-112 गाड़ियों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात किया गया है। कोटा, मस्तूरी, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा और कोनी थानों को दो-दो वाहन आवंटित किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों से दुर्घटना, अपराध और आपात स्थिति में मौके पर पहुंचने का समय कम होगा और आम लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

लाइव CCTV और आधुनिक तकनीक से लैस
नई हाईटेक गाड़ियों में लाइव सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। इनकी मदद से ट्रैफिक जाम, तस्करी, चोरी, लूट, डकैती, महिला एवं बाल अपराध जैसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डायल-112 सेवा का विस्तार अब प्रदेश के सभी 33 जिलों तक किया जा चुका है और इसमें एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड सेवाओं को भी जोड़ा गया है, जिससे लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर त्वरित मदद मिल सकेगी।

Check Also

बिलासपुर में पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

Husband Dies Wife Suicide: बिलासपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *