Breaking News

Major action: बिलासपुर में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और विधायक देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज…

बिलासपुर में NEET पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के मामले में (Major action) पुलिस ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। बीते 3 जून को हुए इस विरोध-प्रदर्शन को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे और विधायक देवेंद्र यादव सहित कई दिग्गज नेताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

बलवा और रास्ता रोकने का मामला, (Major action)
इस मामले में पुलिस की गाज स्थानीय नेतृत्व पर भी गिरी है, जिसके तहत शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, रंजीत सिंह और लकी मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों पर कानून व्यवस्था को हाथ में लेने, आम जनता का रास्ता रोकने और हुड़दंग करने के आरोप हैं, जिसके चलते पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293-BNS के तहत मामला पंजीकृत किया है। इन धाराओं के तहत एनएसयूआई नेताओं पर बलवा (दंगा करने), रास्ता रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी गंभीर शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद से बिलासपुर की सियासी हलचल तेज हो गई है.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *