अतीक अहमद के बेटे की बैरक से कैश मिलने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट, जांच के लिए कमेटी गठित

प्रयागराज. नैनी सेंट्रल जेल में शुक्रवार को एक बैरक की जांच की गई तो वहां से नगदी बरामद हुई. ये बैरक अली अहमद का था. अली यूपी के बाहुबली अतीक अहमद का बेटा है. उसकी बैरक से नगदी बरामद होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद सुरक्षा में तैनात डिप्टी जेलर कांति देवी और जेल वार्डन संजय द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया. अब इस मामले में DG जेल ने जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी बना दी है.

जांच कमेटी शनिवार को जेल पहुंचकर अपना काम शुरू करेगी. DIG जेल प्रयागराज जोन राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ जेल अधीक्षक वाराणसी राधा कांत मिश्र, गाजीपुर के जेलर गणेश दत्त की तीन सदस्यीय कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी.

बता दें इस हाई सिक्योरिटी सेल में कभी फांसी देने से पहले दोषियों को एक दिन रखा जाता था. अब तक यहां 14 लोगों को फांसी दी जा चुकी है, लेकिन अब फांसी पर रोक के बाद इस जगह का कम इस्तेमाल होता है. इस बैरक में कुछ अहम बंदियों को रखा जाता है. बाहुबली अतीक अहमद का बेटा अली नैनी की सेंट्रल जेल में 30 जुलाई 2022 से बंद है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अली की मुलाकात अन्य लोगों से बंद हो चुकी है. बैरक में अली से केवल उसके वकील ही मिल सकते हैं. इसी बैरक में अली के पास से 1100 रुपये नगद बरामद हुए हैं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

Check Also

Motihari Crime News: 125 फरार अपराधियों पर 6.54 लाख का इनाम, 7 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति!

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *