Cyber Crime: सावधान! ई-चालान के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, बस्तर परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

Cyber Crime: यदि आपके मोबाइल पर भी अचानक कोई ई-चालान भुगतान करने का मैसेज आया है, तो बेहद सावधान हो जाइए. यह आपके बैंक खाते को साफ करने की साइबर अपराधियों की एक सोची-समझी साजिश हो सकती है. बस्तर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी एक संदेश में आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए एक बेहद जरूरी सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है.

​परिवहन विभाग की चेतावनी
​परिवहन विभाग के मुताबिक, आजकल साइबर अपराधी आम नागरिकों को भ्रमित करने के लिए नकली यानी फर्जी ई-चालान लिंक भेज रहे हैं. ये लिंक मुख्य रूप से एसएमएस, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से अज्ञात मोबाइल नंबरों द्वारा भेजे जाते हैं. जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, यह हुबहू असली सरकारी पोर्टल की तरह दिखने वाली एक नकली वेबसाइट पर ले जाता है.

अज्ञात नंबर पर भरोसा न करें-परिवहन विभाग
वहाँ नागरिकों को डरा-धमकाकर उनके बैंकिंग और कार्ड विवरण चुराने का प्रयास किया जाता है. विभाग ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आए चालान के मैसेज पर भरोसा न करें. चालान का भुगतान हमेशा केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही करें. किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक करने या कोई अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें.

Check Also

रतलाम में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से 3 की मौत, कई घायल

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार की रात मोहर्रम के कार्यक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *