कॉमन करैत का आतंक: सो रहे शख्स को डसा, इलाज से पहले हुई मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्नेक बाइट की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला परेवाडीह गांव से सामने आया है, जहां कॉमन करैत ने सो रहे शख्स को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विकलांग विक्रम साहू के रूप में हुई है, जो कि परेवाडीह गांव का रहने वाला था। रविवार की रात वह अपने घर में सोया था, तभी बिस्तर में छिपे कॉमन करैत ने उसे डस लिया।

पूरे गांव में दहशत का माहौल
सुबह इसकी भनक लगते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर करैत के डसने से हुई मौत को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

सीधे नर्वस सिस्टम पर हमला करता है जहर
बता दें कि करैत का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो सीधे नर्वस सिस्टम पर हमला करता है। इसके काटने का पता न चलना ही सबसे बड़ा खतरा है।

Check Also

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग और नर्सिंग पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *