Breaking News

तेज रफ्तार कार पर युवकों का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो पर अब तक कार्रवाई नहीं

रायपुर। राजधानी से लगे नवा रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार पर युवकों का जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। रील बनाने के चक्कर में युवकों ने न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।

बताया जा रहा है कि युवकों ने व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार कार के साथ खतरनाक करतब दिखाए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी और रील बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Check Also

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षक पर अवैध धर्मांतरण का आरोप, VHP-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP से मांगी उच्चस्तरीय जांच

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *