Breaking News

Raipur: भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, क्रिश्चियन फोरम के नेता अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

Raipur: भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहराता ही जा रहा था. भगवान शिव को लेकर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शु्क्रवार को क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया था. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है.

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अरुण पन्नालाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था.

भक्तों आस्था को पहुंची ठेस-भाजपा नेता
रायपुर पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल नाम के एक व्यक्ति ने भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था. क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी ने भी आपत्तिजनक कमेंट किया और इसके बाद विवाद बढ़ा. इस पूरे विवाद पर भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. ऐसे में समय में शिवलिंग और भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना करोड़ों भक्तों की भावनाओं के आहत करने जैसा है.

बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई
छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने हिंदू देवी देवताओं पर कमेंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, कि विदेशी फंड के दम पर अरुण पन्नालाल हिंदू आस्था का अपमान कर रहे है. उन्होंने अपने घर में अवैध कब्जा किया है. आरोपी पर ठोस कार्रवाई हो.

Check Also

Bilaspur: ‘प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा ऊपर से तुम सांवले हो’, पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा हाई कोर्ट

Bilaspur: बिलासपुर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बिलासपुर हाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *