Breaking News

मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों को लेकर दिया आश्वासन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात और मांगों पर चर्चा के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई है. उन्होंने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और विभागीय स्तर पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है.

स्टाइपेंड वृद्धि पर आगे बढ़ी प्रक्रिया
चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बताया गया कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है.

चिकित्सा शिक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है और इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

4 अगस्त से कर रहे थे हड़ताल
बता दें कि इंटर्न डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4 अगस्त से हड़ताल पर थे. स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के बाद अब डॉक्टरों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद है.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *