CG News: रायपुर-बलौदाबाजार फोरलेन को मंजूरी, ₹1500 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर; सफर होगा तेज

Raipur Balodabazar Fourlane Road Project: बलौदाबाजार को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाली सड़क अब फोरलेन बनने जा रही है. जी हां, नेशनल हाईवे यानी कि एनएच ने वन और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक सर्वे पूरा कर लिया है.

17 हेक्टेयर जमीन चौड़ीकरण के दायरे में आई
इस दौरान 17 हेक्टेयर जमीन सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आई है जोकि करीब 17 खसरों की बताई जा रही हैं. अब इन खसरों का प्रकाशन कर जमीन के मालिकों से दावा-आपत्ति मांगी जाएगी. फोरलेन बनने के बाद बलौदाबाजार से रायपुर जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा. चाहे वो व्यापारी, पढ़ने वाले या नौकरी करने वाले हों.

1500 करोड़ रुपए खर्च होने हैं
रायपुर से बलौदाबाजार फोरलेन का रास्ता पूरा करने की परियोजना में करीब 1500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. चौड़ीकरण का काम कुल दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण की बात करें तो इस चरण में धनेली से पुराने विधानसभा भवन तक 11.610 किमी सड़क के लिए करीब 500 करोड़ रुपए का प्रावधान है. वहीं दूसरे चरण में विधानसभा से पलारी तक करीब 72 किमी सड़क को फोरलेन किया जाएगा. इस चरण में 1050 करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं.

एक घंटे का समय ही लगेगा
गौरतलब है कि, अभी बलौदाबाजार से रायपुर पहुंचने में करीब 1 घंटे 45 मिनट लगते हैं. ट्रेफिक भी देखने को मिलता है. फोरलेन बनने के बाद मात्र एक घंटे में बलौदाबाजार से रायपुर पहुंचा जा सकेगा. अभी जिले से कई व्यापारी काम के लिए रायपुर जाते हैं. राजधानी होने के कारण यहां सब काम हो जाता है. सड़क चौणीकरण में जरूरत के अनुसार सर्विस लेन के साथ चार बड़े फ्लाईओवर और कई ओवरब्रिज भी प्रस्तावित हैं.

Check Also

Bijapur News: लंका पहाड़ी के जंगल में मिला नक्सलियों का हथियार डंप, SLR-INSAS समेत भारी गोला-बारूद जब्त

बीजापुर : जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *