Pauri Crime: घर में ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, सगा भाई गिरफ्तार; अस्पताल की जांच में खुला राज

पौड़ी. गढ़वाल जिले में 20 वर्षीय युवक पर अपनी ही नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. मामले का पता तब चला जब अचानक तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई.

अस्पताल में खुला राज
डॉक्टरों ने जांच के बाद परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी दी. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची.

पुलिस और परिजनों ने नाबालिग से बातचीत की तो उसने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी भाई गिरफ्तार
थाना प्रभारी रमेश तनवार के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं, नाबालिग की सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उसे नारी निकेतन भेजा गया है.

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति या अन्य तथ्य की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Delhi Jantar Mantar: 3 महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Delhi Jantar Mantar Female Journalists Sexual Harassment: 3 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *