Asim Munir New Plan: भारत के पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान को करीब 15 ‘टुकड़ों’ में बांटने की तैयारी है. चर्चा है कि पाकिस्तान के 4 बड़े प्रांतों को बांटकर 12 से 15 नए प्रांत बनाया जाएगा. इस प्रस्ताव का खुद सेना प्रमुख आसिम मुनीर समर्थन कर रहे हैं. हालांकि, इससे पाकिस्तान को क्या फायदा और नुकसान होगा? यह तो वही जाने, लेकिन इस प्रस्ताव की खूब चर्चा हो रही है. फिलहाल, प्रस्ताव को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आसिम मुनीर खुद चार बड़े प्रांतों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने के पक्ष में हैं. वर्तमान में पाकिस्तान के 4 बड़े प्रांतों की बात करें, तो अभी सिर्फ पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान शामिल है. इस प्रस्ताव के बाद पंजाब और सिंध जैसे बड़े प्रांतों की राजनीतिक ताकत कम होने की आशंका भी जताई जा रही है. बंटवारे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव की संभावना है, जो न सिर्फ सरकारी कागजों तक ही सीमित रहेगा. बल्कि इससे देश में राजनीतिक ताकत का संतुलन भी बदल सकता है.
क्यों बाटंने की कर रहे तैयारी?
आसिम मुनीर का मानना है कि बड़े प्रांतों को अच्छे से चलाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही देश काफी समय से कमजोर आर्थिक विकास, भारी कर्ज और महंगाई की मार झेल रहा है. मुनीर का मानना है कि अगर छोटे-छोटे प्रांतों में देश के बांट दिया जाएगा, तो स्थिति में सुधार हो सकता है.
खुद भी अलग होना चाहते हैं प्रांत
बता दें, पाकिस्तान के चारों बड़े प्रांत काफी लंबे समय से ही अलग-अलग होना चाहते हैं. बलूचिस्तान में कई बार अलगाववादी हिंसा भी हो चुकी है. यहां पर संसाधनों और इस्लामाबाद की भूमिका को लेकर भी विवाद हो चुका है. अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो पाकिस्तान का नक्शा बदलने के साथ ही सत्ता के संतुलन पर भी असर पड़ सकता है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter