बिलासपुर. ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर बाइक चला रहे 15 साल के नाबालिग की लापरवाही से हुए हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी नीरू सिंह ने 17 लाख 35 हजार 804 रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है. अधिकरण ने बीमा कंपनी को 30 दिन के भीतर यह राशि 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ जमा करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, बाद में बीमा कंपनी यह रकम नाबालिग चालक के पिता और बाइक मालिक से वसूल सकेगी. (MACT Orders Rs 17.35 Lakh Compensation After 14-Year-Old Dies in Bike Crash Driven by Minor; Insurer Can Recover Amount from Father & Owner)
राहौद स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास 17 मई 2025 को बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी. बाइक पर नाबालिग चालक के साथ 14 वर्षीय लेखराज साण्डे भी सवार था. हादसे में लेखराज को गंभीर चोटें आईं. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. लेखराज के पिता पप्पू साण्डे और दो बहनों ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 17 लाख 26 हजार रुपए मुआवजे की मांग की थी. सुनवाई में
अधिकरण ने पाया कि दुर्घटना के समय बाइक चला रहे नाबालिग के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. चालक और वाहन मालिक की ओर से बीमा शर्तों का उल्लंघन हुआ था. बीमा कंपनी को पहले मुआवजा देने और बाद में संबंधित पक्षों से वसूली का निर्देश दिया. मुआवजे की 25 प्रतिशत राशि 5 साल के लिए एफडी में जमा होगी. 25 प्रतिशत नकद मिलेगी. दोनों नाबालिग बहनों के हिस्से की 25-25 प्रतिशत राशि उनके वयस्क होने तक एफडी में रखी जाएगी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter