Bigg Boss Kannada का घर सील, पुलिस को बिजली काटने के आदेश, जानिए क्या है वजह

Bigg Boss Kannada: बिग बॉस कन्नड़ रियलटी शो अब टीवी पर नहीं दिखाई देगा. कन्नड़ बिग बॉस का घर सील कर दिया गया है. पुलिस को यूनिट जब्त करने के आदेश दिए गए हैं. इसके साथ ही घर की बिजली काटने के भी निर्देश दिए गए हैं. अब किच्चा सुदीप के शो से कंटेस्टेंट जल्द ही बाहर आएंगे.

कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया आदेश
कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (KSPCB) ने कन्नड़ बिग बॉस की मेजबानी करने वाली जगह(जहां स्टूडियो बना) को सील करने का आदेश दिया है. बोर्ड ने पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करने का हवाला दिया है और पुलिस को यूनिट जब्त करने के लिए कहा है. इसके साथ ही बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) को स्टूडियो की लाइट काटने के लिए निर्देश दिया है.

राज्य के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक
बिग बॉस कन्नड़ रियलटी शो पिछले कई सालों से चलाया जा रहा है. साउथ के एक्टर कुच्चा सुदीप इसे होस्ट करते हैं. ये शो हिंदी रियलटी शो बिग बॉस की तर्ज पर चलाया जा रहा था. कर्नाटक में यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक है.

घर सील होने पर दर्शकों हुए निराशा
वहीं बिग बॉस कन्नड़ का घर सील होने पर इसको देखने वाले दर्शक काफी निराश हैं. कुछ दर्शकों का कहना है कि हमको उम्मीद है कि शायद सबकुछ ठीक होने के बाद शो दोबारा शुरू किया जाएगा.

कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 6 अक्टूबर को नोटिस जारी किया था. जिसमें वेल्स स्टूडियोज एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जॉली वुड स्टूडियोज एंड एडवेंचर्स) को रियलटी शो बंद करवाने को लेकर निर्देश दिया था.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *