अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने छह महीने में 800 को डिपोर्ट किया, 900 लाइन में, 160 भेजने की कार्रवाई अंतिम चरण में

पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने छह महीने में 800 को अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट है। वहीं 900 लोग अभी लाइन में है। जबकि 160 भेजने की कार्रवाई अंतिम चरण में है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने राजधानी में रह रहे करीब 900 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है। क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद इन नागरिकों को देश से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं पिछले 6 महीने में दिल्ली से करीब 800 अवैध बांग्लादेशियों को निकाला गया है। सरकार की ‘पुश-बैक’ पॉलिसी के तहत इनकी वापसी की गई है। बीएसएफ के अनुसार, देश की पूर्वी सीमा के पार सबसे अधिक निर्वासन के मामले दिल्ली से सामने आए हैं। भाजपा शासित राज्यों समेत देश के कई हिस्सों जैसे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई तेज हो गई है।

स्थानीय एजेंसियों ने इन लोगों को हिरासत में लेकर उनकी कानूनी जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश भेजा जा रहा है। देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल सहित दिल्ली पुलिस की तमाम फील्ड यूनिट अवैध प्रवासियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी हैं. जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो लोग इन प्रवासियों को फर्जी दस्तावेज़ दिलाने में मदद करते हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान खुफिया सूचनाओं और नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर चलाया जा रहा है।

दिल्ली से गुरुवार (29 मई) को 160 बांग्लादेशियो को हिंडन एयरबेस से डिपोर्ट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विशेष विमान से पहले इन्हें त्रिपुरा ले जाया जाएगा, उसके बाद सड़क के रास्ते बांग्लादेश बॉर्डर से वापिस बांग्लादेश भेजा जाएगा। पिछले 1 महीने में दिल्ली पुलिस 470 अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें इसी रास्ते से वापिस बांग्लादेश भेज चुकी है।इसमें ज्यादातर घुसपैठ करके भारत आये थे, 50 ऐसे थे जिनका वीज़ा खत्म होने के बाद भी वो वापिस बांग्लादेश नहीं गए और इंडिया में अवैध तरीके से रह रहे थे।

Check Also

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स में 1700 और निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, क्यों स्टॉक मार्केट हुआ धड़ाम?

Stock Market: मिडिल ईस्ट के तनाव का भरपूर असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *