Bihar Election Results: नीतीश सरकार के 29 मंत्रियों की किस्मत दांव पर, रुझान आना शुरू

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार के 29 मंत्री चुनावी मैदान में हैं, जहां आज उनकी किस्मत का फैसला होगा. काउंटिंग शुरू हो गई है, रुझान भी आने लगे हैं. शाम तक तय होगा बिहार में किसकी बनेगी सरकार? नीतीश सरकार के 29 मंत्रियों में 16 BJP और 13 JDU के शामिल हैं.

बीजेपी के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला आज
विधानसभा चुनाव में भाजपा के 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें दो उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत डॉ. प्रेम कुमार, रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नीतीन नवीन, जिवेश कुमार, संजय सरावगी, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, डॉ. सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं.

JDU के 13 मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, मो. जमा खान, रत्नेश सदा, विजय मंडल और सुमित कुमार शामिल हैं.

Check Also

Jabalpur: महिला आरक्षक वर्षा पटेल का कारनामा, यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

अगर दिल में दुनिया की भीड़ से कुछ अलग कर गुजरने की चाहत हो और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *