Breaking News

Sonakshi Sinha के बर्थडे पर Shatrughan Sinha ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बचपन की फोटो की शेयर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्म में काम किया है. अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में प्यारा से मैसेज के साथ एक्टर ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बचपन की फोटोज भी शेयर किया है.

पिता ने शेयर की सोनाक्षी सिन्हा की बचपन की फोटो
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी बेटी के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. फोटोज में सोनाक्षी अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं. उनके साथ उनके जुड़वां भाई लव और कुश भी नजर आ रहे हैं. फैंस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बचपन के फोटोज देखकर भावुक हो रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “हमारी अद्भुत, प्यारी और बेहतरीन बेटी सोनाक्षी को शानदार दिन की शुभकामनाएं. ईश्वर करे कि आपको परिवार और प्रियजनों के बीच खुशी, आनंद, प्यार और हंसी मिले. आपका दिन आपके जैसा ही खास हो. जन्मदिन मुबारक.”

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग से की थी. इस फिल्म के बाद राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, आर-राजकुमार लूटेरा और दबंग 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी कर लिया था.

Check Also

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘Dhurandhar 2’, थिएटर में न देख पाए तो यहां जानें कौन होगा ल्यारी का अगला बादशाह

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर 7 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *